साइबर ठग ने निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला सिपाही से 4.62 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना का एहसास होने पर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही सपना कुमार के अनुसार वाट्सएप नंबर को एक ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमे शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के मैसेज आते थे। ग्रुप के एडमिन के झांसे में आकर उन्होंने एक लिंक के जरिए एप्लीकेशन डाउनलोड किया, जिसमें उनका अकाउंट बनाया गया। उन्होंने कई बार में 4.62 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने रुपए निकालने का प्रयास किया, तो वह रुपए नहीं निकाल सकी। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply