DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गांव के छप्पर में गर्लफ्रेंड से मिलने आया बॉयफ्रेंड:प्रयागराज में ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में दोनों की शादी के बाद बाइक से दुल्हन की विदाई, VIDEO

प्रयागराज में छप्पर के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के मिलने पर हंगामा मच गया। आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद पंचायत बैठी। करीब 4 घंटे चली पंचायत के बाद शादी का फैसला हुआ। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद युवक अपनी बाइक से दुल्हन को विदा करके अपने घर ले गया। इस दौरान दोस्त और गांव के लोग वीडियो बनाते रहे। यह शादी 17 दिसंबर को हंडिया क्षेत्र में हुई। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला हंडिया थाना क्षेत्र जगुआ शोसा गांव के रहने वाले युवराज उर्फ पवन (22) और जबरा डीह हंडिया की रहने वाली गडिया बिंद (20) की लव स्टोरी एक झटके से शादी तक पहुंच गई।
दोनों ही बिंद समाज से आते हैं। इनके गांव के बीच की दूरी 300 मीटर है। 2 सालों से पवन और गुड़िया एक-दूसरे से प्यार कर रहे थे। दोनों की आपस में मोबाइल पर लगातार बातचीत होती थी। इसके अलावा दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिल रहे थे। 17 दिसंबर की भोर दोनों घर से निकले और गांव से 200 मीटर दूर एक छप्पर में बात करने लगे। इस दौरान गांव के एक युवक ने उन्हें देख लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। पहले तो हंगामा हुआ। दोनों से पूछताछ में प्यार की कहानी सामने आ गई। पहले तो दोनों पक्षों में हलकी झड़प हुई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर रास्ता निकालने की बात कही। 4 घंटे चली पंचायत के बाद शादी का फैसला, गांव नहीं लौटे दोनों इसके बाद पंचायत बैठी। तब तक लड़की और लड़के वहीं मौजूद रहे। झगड़ा, मुकदमा, हंगामा, बवाल न कर समझौते की बात पर दोनों पक्ष मान गए। करीब 4 घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद शादी की तैयारी की गई। दोनों को मंदिर ले जाया गया। गांव के भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ आनन फानन शादी करा दी गई। लड़के के पास बाइक पहले से थी। वह दुल्हन को बाइक से ही विदा कराकर ले गया। शादीशुदा प्रेमी जोड़ा पहले दिन सैदाबाद के एक होटल में रुक जाता है। इसके बाद युवक पत्नी को लेकर किराए के मकान में चला जाता है। शादी के दो दिन बाद भी लड़की लड़का अपने गांव नहीं लौटे हैं। युवक गुजरात में करता है काम युवराज उर्फ पवन 5 भाइयों में तीसरे नंबर पर है। वह सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर सूरत चला जाएगा। ——————————–
ये खबर भी पढ़ें…
प्रेमी से पूछा-लड़की की लाश तो नहीं मिलेगी, शादी करवाई; आगरा से भागे; पकड़े जाने पर प्रेमिका पंचायत में बोली- साथ नहीं छोड़ूंगी आगरा में लव अफेयर के बाद घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के लिए पंचायत बैठी। प्रेमी से पूछा गया कि कोई दबाव तो नहीं है। 6 महीने बाद लड़की की लाश तो नहीं मिलेगी। प्रेमिका से भी पूछा गया कि अगर लड़का कोई काम धंधा नहीं करेगा तो उसे छोड़ तो नहीं दोगी। दोनों हर बात पर राजी हुए तो उनकी शादी करवा दी गई। पढ़िए पूरी खबर


https://ift.tt/8qCahdQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *