मुरादाबाद में तापमान में बीते दिन की तुलना में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम अनुज सिंह ने शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। कड़ाके की ठंड के चलते संभल जिले में जहां स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है, वहीं मुरादाबाद में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। मुरादाबाद में अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कोहरे और ठंड की स्थिति यही रही तो सर्दियों की छुटि्टयां समय से पूर्व घोषित किए जाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि अभी विभिन्न स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से स्कूलों में अवकाश के पक्ष में स्कूल संचालक नहीं हैं।
https://ift.tt/d2t4veP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply