झांसी में बीते चार दिन से हो रहीं धुंध और कोहरा शनिवार को छट गया है। सुबह से ही यहां धूप खिली है, जिससे सुबह सवेरे काम पर जाने वालों को काफी राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने भी संभावना जताई है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान अभी और बढ़ेगा। हालांकि, शुक्रवार को झांसी में सर्दी से लोग परेशान रहे। IMD के मुताबिक झांसी का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि उत्तर भारत से आ रहीं सर्द हवाओं ने झांसी के तापमान में गिरावट ला दी है। बीते तीन दिन से झांसी में धुंध छाई थी। शुक्रवार को झांसी जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस आ गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी और धुंध के चलते लोग सुबह-सवेरे घर से निकलना ठीक नहीं समझ रहे थे। साथ ही विजिबिलिटी 15 मीटर से कम होने के चलते भी वाहन चालक हाइवे किनारे अपनी गाड़ियां पार्क कर सूरज निकलने का इंतजार करते रहे। लेकिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक सूरज ही नहीं निकला। साथ ही बादल भी छाए रहे। दिनभर छाई रही बदली के बाद शाम को सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। वहीं, शनिवार को मौसम में सुबह से गर्मी महसूस की गई। धुंध बढ़ने से पहले सूरज निकला तो तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। झांसी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.06 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
https://ift.tt/MR12Vqk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply