पटना समेत पूरे बिहार में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति बन गई। चालू सीजन में यह पहली बार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 22 तक बनी रह सकती है। हवा में नमी 90% से अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो गया है। पटना समेत बिहार के 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 दिसंबर को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, सारण, सीवान, गोपालगंज और आसपास के जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट है। पटना का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 2 डिग्री गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। स्कूलों का समय बदला
पटना जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सभी स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक पढ़ाई होगी। डीएम ने आदेश जारी किया है। यह आदेश 25 दिसंबर तक लागू रहेगा। 32 फ्लाइट लेट, एक रद्द
पटना में घने कोहरे की वजह से एयर इंडिया की दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की एक जोड़ी फ्लाइट रद्द हो गई। 16 जोड़ी फ्लाइटें देरी से चलीं।
आगे क्या… आज दो-तीन फ्लाइटें रद्द रह सकती हैं। 10 से 12 जोड़ी फ्लाइटें देरी से संचालित होेंगी।
https://ift.tt/bkE6Tfz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply