सिटी रिपोर्टर|समस्तीपुर उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है। वायुमंडल के ऊपरी हिस्से से ठंडी हवा का प्रवेश तथा पछिया हवा के कारण कोल्ड डे की स्थिति बन गयी है। देर सुबह तक घना कुहासा छा रहा है। अगले 1-2 दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने की सम्भावना है। हालांकि 20 दिसंबर के बाद स्थिति में सुधार हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दूसरी ओर पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3-5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। वहीं 22 दिसंबर के आसपास पुरवा हवा भी चल सकती है। इस बीच सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 आैर न्यूनतम तापमान 11.0 डग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 22.5 एवं 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। काम तापमान एवं कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए खेतों में उचित नमी बनाये रखे। नमी की कमी होने पर सिचाई करें। गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण की सर्वाधिक उपयुक्त अवस्था बुआई के 30 से 35 दिन बाद मानी जाती है। गेहूं में उगने वाले चौड़ी पत्ती एवं संकरी पत्ती वाले सभी प्रकार के खर-पतवारों के प्रभावी नियंत्रण के लिए पहली सिंचाई के बाद दवा का छिडकाव करें। छिड़काव करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खेत में पर्याप्त नमी उपलब्ध हो. जिससे दवा का प्रभाव बेहतर हो सके। गेहूं की पिछात किस्मों की बुआई 25 दिसंबर से पहले अवश्य पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद बुआई करने पर उपज में कमी आ सकती है।
https://ift.tt/cCxYh8r
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply