भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वदेशी संकल्प पत्र के साथ शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वदेशी अपनाओ का संकल्प पत्र भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुद भरा व लोगों को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय व संचालन शाहपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भुवर पांडेय ने किया। भाजपा के शाहपुर विधानसभा के संयोजक अरविंद पाण्डेय ने कहा कि स्वदेशी अपना कर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें। इससे भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा।इस मौके पर युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका से अवगत कराया गया ।
https://ift.tt/pFU9O4P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply