DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शेखपुरा में दूसरे दिन भी घना कोहरा, ठंड बढ़ी:अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

शेखपुरा में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। पछुआ हवा के कारण ठंड में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों का परिचालन बाधित रहा और बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दी। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा पिछले 24 घंटों में शेखपुरा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर के कारण लोगों को अधिक ठंड महसूस हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड से खासकर गरीब वर्ग के लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय घना से अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभागों ने अनावश्यक कार्यों के लिए घरों से बाहर न निकलने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने, शुद्ध भोजन करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है।


https://ift.tt/LJv5ymp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *