DniNews.Live

हरिश्चन्द्र वंशीय महिला मण्डल का नववर्ष व नवरात्रि मिलन समारोह:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां , एकता व समरसता का दिया संदेश

हरिश्चन्द्र वंशीय महिला मण्डल, मेरठ द्वारा नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम होटल क्विवीरा में सायं 4 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा मधु रस्तोगी ने की। उन्होंने सभी सदस्यों को नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने पर जोर दिया। महामंत्री मिली रस्तोगी ने कार्यक्रम का संचालन किया और संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष पूनम रस्तोगी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आपसी संवाद आयोजित किए गए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *