DniNews.Live

कानपुर में सपा विधायक का पत्र:जिलाआधिकारी से मांग धार्मिक, साजाजिक और वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए गैस सिलेन्डर का आवेदन लिया जाए

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आमजन के वैवाहिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि इस समय गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने खासतौर पर विवाह, मुंडन और अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण इन आयोजनों पर सीधा असर पड़ रहा है और लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विधायक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी-विवाह और पारिवारिक आयोजनों के लिए आवेदन आधारित व्यवस्था लागू की जाए, ताकि जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। भंडारे, सामूहिक भोज और धार्मिक आयोजनों के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही प्रभावी कदम उठाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *