नवरात्रि पर दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक:बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा, विसर्जन मार्ग की मरम्मत की मांग

बहराइच के बशीरगंज स्थित मौनी बाबा आश्रम में श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति की बैठक आयोजित की गई। महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में ब्लॉक, तहसील और थाना प्रमुख सहित विसर्जन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने कहा कि जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में सायंकाल बिजली कटौती न करने का आग्रह किया। साथ ही पूजा पंडालों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। विसर्जन स्थल के खराब मार्गों की तत्काल मरम्मत का भी अनुरोध किया गया। जनपद की छह तहसीलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में संरक्षक सुभाष त्रिपाठी, परशुराम कुशवाहा, चन्द्र भान सिंह संचित, हरिश्चंद्र गुप्ता, निशंक त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। महासमिति के महामंत्री कन्हैया सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राम जी शुक्ला, शिवशरण सिंह, विपिन यज्ञसैनी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर