एक राष्ट्र, एक चुनाव पर देवरिया में संगोष्ठी:केंद्रीय मंत्री बोले- समय, धन और श्रम की होगी बचत; विकास कार्य नहीं रुकेंगे
देवरिया के नगरपालिका सभागार में रविवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान पर संगोष्ठी आयोजित की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि वर्तमान में देश के किसी न किसी हिस्से में चुनाव चलते रहते हैं। आचार संहिता के कारण विकास कार्य रुक जाते हैं। एक साथ चुनाव कराने से समय और धन की बचत होगी। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में जनता की सहभागिता से नीतियां बन रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार चुनावों से मतदाता थक जाते हैं। इससे मतदान प्रतिशत घटता है। एक साथ चुनाव होने से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। प्रदेश प्रवक्ता एस.एन. सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल में सामाजिक तनाव बढ़ता है। एक साथ चुनाव होने से सुरक्षा बलों की तैनाती में सहूलियत होगी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक उमंग सिंह ने किया। जिला समन्वयक व पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडे शाही ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष अलका सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply