DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन:महापुरुषों की प्रतिमा स्थल की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग

हापुड़ में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नगरपालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगें रखीं। इस पर मुख्य कर अधिकारी ने जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ज्ञापन देते हुए बताया कि अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू का प्रतिमा स्थल काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है।उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की नियमित तौर पर साफ-सफाई नहीं की जा रही है। धूमधाम मनाया जाता है गणतंत्र दिवस का पर्व पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि हर साल 26 जनवरी को अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों द्वारा गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह ज्ञापन दिया जा रहा है। राकेश त्यागी ने मांग की कि 26 जनवरी से पहले नेहरू जी की प्रतिमा स्थल की मरम्मत कराई जाए। साथ ही, शहर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अधिकारियों को कर्मचारियों को जल्द से जल्द सख्त निर्देश देने चाहिए। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. शोएब, आई सी शर्मा, कय्यूम सलमानी, अनुज कुमार एडवोकेट, इकबाल प्रधान, अमरनाथ प्रधान, कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, कुंवर मजहर खान, साहिल खान, सविता गौतम, रवींद्र गुर्जर, शौकत अली, यशपाल ढीलौर, संजय छाबड़ा, निसार खान, अनूप कर्दम, मेजर शौकीन चौधरी, शिवम् सागर, शहजाद मेवाती, निसार अहमद, लोकपाल सागर, कमल किशोर भुर्जी, सुबोध शास्त्री, दिव्यांशु चतुर्वेदी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/uMncsNG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *