DniNews.Live

‘कानपुर-सेंट्रल को बम से उड़ा दूंगा’ कहने वाला GRP ने-दबोचा:: 5 टीमों ने 100 CCTV खंगाले, अपराध की दुनिया में एक्टिव था अरशद


                 ‘कानपुर-सेंट्रल को बम से उड़ा दूंगा’ कहने वाला GRP ने-दबोचा:: 5 टीमों ने 100 CCTV खंगाले, अपराध की दुनिया में एक्टिव था अरशद

‘कानपुर-सेंट्रल को बम से उड़ा दूंगा’ कहने वाला GRP ने-दबोचा:: 5 टीमों ने 100 CCTV खंगाले, अपराध की दुनिया में एक्टिव था अरशद

कानपुर में रेलवे सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की इस हरकत से रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। 27 फरवरी को दी थी धमकी, मचा था हड़कंप पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 27 फरवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे फोन कर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की साजिश की झूठी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन जांच में सूचना फर्जी निकली। 5 टीमों का गठन, 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया। टीमों ने लगातार जांच करते हुए करीब 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच पाई। सर्कुलेटिंग एरिया से दबोचा गया आरोपी लगातार निगरानी के बाद 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया (सिटी साइड) से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नाम बदलकर दी थी सूचना, सिम फेंककर बचने की कोशिश पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए “अनिल कुमार” नाम से फोन किया था। उसने जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से हथियार और बम रखने की झूठी सूचना दी। घटना के बाद जब उसके मोबाइल पर कॉल आने लगे तो उसने फोन बंद कर दिया और उसमें लगी सिम कार्ड निकालकर फेंक दी। आरोपी आगे किसी दूसरे सिम से फिर ऐसी ही फर्जी सूचना देने की योजना बना रहा था। लेकिन उससे पहले आरोपी को GRP पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद अली (38) पुत्र स्व. शाहिद अली निवासी बेगमपुरवा, थाना बाबूपुरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी जैसे अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा इस मामले में जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल में आरोपी के खिलाफ धारा 351(4) बीएनएस समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बोली- सख्त कार्यवाही की जाएगी कानपुर सेंट्रल GRP प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह का कहना है कि इस तरह की फर्जी सूचनाएं सुरक्षा एजेंसियों का समय और संसाधन बर्बाद करती हैं और आम जनता में भय का माहौल पैदा करती हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि उसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं थी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *