लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र में मां की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से लटका देख परिजन आनन-फानन में उसे बलरामपुर अस्पताल ले। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर निवासी अरविंद कुमार सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर हैं। परिवार में पत्नी सपना, बेटी लीजा उर्फ बेबो (17) और बेटा उदय है। परिजनों के मुताबिक लीजा एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद नाराज होकर वह कमरे में चली गई। काफी देर बाहर नहीं आई तो अरविंद कमरे में पहुंचे। कमरे के अंदर बेटी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और छात्रा को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply