दो दिन की छुट्टियों के बाद शनिवार को कापियों का मूल्यांकन कार्य हुआ। जनपद के सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर दिन भर में करीब 95 हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य किया जा सका। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से बताया गया कि 10वीं की 71% और 12वीं की 82% कापियाें का मूल्यांकन कार्य शनिवार तक हो चुका है। शनिवार काे हाईस्कूल की 64020 कापियां और इंटरमीडिएट की 31443 कापियां जांची गई है। अब संडे को मूल्यांकन कार्य फिर बंद रहेगा। दरअसल, 18 मार्च से यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, इसे एक अप्रैल तक पूरा करने के लिए कहा गया है। कापियां जांचने नहीं पहुंचे 505 परीक्षक
कापियों को जांचने के लिए जिन परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है उसमें तमाम परीक्षक ऐसे हैं लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को भी यही स्थिति रही। 2921 परीक्षकाें को लगाया गया था जिसमें 2416 परीक्षक ही केंद्रों पर पहुंचे बाकी 505 परीक्षक कापियां जांचने के लिए नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply