DniNews.Live

1 अप्रैल से बिजली 2.14% महंगी:ईंधन अधिभार बढ़ने से आम लोगों की जेब पर पड़ेगा 142 करोड़ का अतिरिक्त भार

1 अप्रैल से आपके घर का बिजली बिल फिर महंगा हो जाएगा। बिजली कंपनियों ने ईंधन अधिभार शुल्क में 2.14% की बढ़ोतरी कर दी है। इसका मतलब है कि आपका बिजली बिल प्रति 100 रुपये पर करीब तीन रुपए तक महंगा हो जाएगा। बिजली कंपनियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनवरी 2026 के लिए जारी ईंधन अधिभार शुल्क के आदेश के मुताबिक अप्रैल के बिल में यह बढ़ोतरी लागू की गई है। इससे पहले मार्च में ईंधन अधिभार शुल्क में 2.42% की कमी की गई थी, जिससे आम उपभोक्ताओं को करीब 141 करोड़ रुपए की बचत हुई थी। अब 2.14% ईंधन अधिभार लगाकर कंपनियां लगभग 142 करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूलने की तैयारी में हैं। 51,000 करोड़ सरप्लस, फिर भी ईंधन अधिभार क्यों? परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 51,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का सरप्लस है। ऐसे में हर महीने ईंधन अधिभार शुल्क की वसूली पूरी तरह गलत और अनुचित है। उन्होंने विद्युत नियामक आयोग से मांग की है कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ईंधन अधिभार फॉर्मूले की जांच कराए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *