DniNews.Live

DDU में रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट संपन्न:दूसरे दिन 87% कैंडिडेट्स ने दिया एग्जाम, दो पालियों में हुई परीक्षा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट (RET) के दूसरे दिन भी कैंडिडेट्स में भारी उत्साह दिखा। एग्जाम दो पालियों में सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें 87 परसेंट कैंडिडेट्स शामिल हुए। दूसरे दिन के पहली पाली में कुल 431 रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 376 ने एग्जाम दिया, जबकि 55 एब्सेंट रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 455 रजिस्टर्ड कैंडिडेंट्स में से 396 प्रेजेंट रहें और 59 एब्सेंट। 27 और 28 मार्च को आयोजित इस एग्जाम में कुल 46 सब्जेक्ट्स के लिए कैंडिडेट्स को फुल टाइम पीएचडी (Full-time PhD) में एडमिशन दी जाएगी। कैंडिडेट जिस सब्जेक्ट में एग्जाम देंगे उसमें एडमिशन मिलेंगा। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने परीक्षा के सफल और शुचितापूर्ण संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने परीक्षा को व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, नियंता मंडल, शिक्षकों और कर्मचारियों को साधुवाद देते हुए परीक्षार्थियों की विशेष प्रशंसा की। जिन्होंने शांतिपूर्वक और अनुशासित रहते हुए परीक्षा दी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *