लखनऊ में लिटिल वन-द जयपुरिया प्री-स्कूल में ‘ग्रैजुएशन डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के अध्यक्ष यशस्वी ललित, पुनीत रेडक्लिफ, शुभम, सुम्बुल मुबीन, गुंजा रावत, सुमिता मिश्रा, राशि श्रीवास्तव और फरहीन फातिमा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए विद्यालय की सेंटर हेड सुम्बुल मुबीन ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिन्ह और स्वागत भाषण के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।ग्रैजुएशन डे के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में नृत्य, गीत और अभिनय शामिल थे, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। बच्चों को जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख दी मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख देने में स्कूल की भूमिका प्रशंसनीय है। उन्होंने स्टाफ को बधाई दी और बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।अपने वक्तव्य में डॉ. कुमार ने बचपन की यादें साझा करते हुए माता-पिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बच्चों के बेहतर विकास के लिए स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह भी दी। कार्यक्रम का संचालन राशि श्रीवास्तव और फरहीन फातिमा ने किया। अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply