झांसी में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक सूरज नहीं दिखा। कोहरे के कारण ड्यूटी जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने (15 मीटर) से रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था इस वजह से वे देर से ऑफिस पहुंचे। सर्द हवाएं बहने से ठंड और बढ़ गई है। ठंड को देखते हुए जिले भर के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। तापमान में गिरावट आज भी देखने को मिला। रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक हफ्ते में ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है।
https://ift.tt/39lu6DI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply