जहानाबाद के रतनी प्रखंड अंतर्गत शकुराबाद थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में ठंड से बचाव के लिए जलाई गई आग से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल महिला की पहचान बसमतिया देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बसमतिया देवी अपने घर के बाहर वोरसी के पास बैठकर ठंड सेंक रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वे बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए शकूराबाद रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर एकनंदा ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों के अनुसार, अब वह खतरे से बाहर हैं।
https://ift.tt/7GOWYx6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply