कानपुर में सर्दी ने दिन में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दिन में धूप न निकलने से अधिकतम तापमान एक दिन में 4.8 डिग्री गिरकर 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7.6 डिग्री कम है। दिन के तापमान की बात करें तो यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन में धूप न निकलने से आमजन को सर्द हवाओं के कारण सर्दी का एहसास हुआ। डीएम ने 19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। कोहरे और ओस ने बढ़ाई गलन
वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह एक दिन में 4.6 डिग्री बढ़कर 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भले ही रहा हो लेकिन कोहरा और ओस की बूंदों ने गलन वाली सर्दी का एहसास कराया। सुबह से ही सड़कों पर कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी की बात करें तो वह करीब 20 मीटर रही। धूप न निकलने के कारण पूरे दिन हल्का कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी
शाम होते होते कोहरे ने एक बार फिर शहर को अपने आगोश में ले लिया। रात होते होते शहर में कोहरा छा गया। विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में नमी के कारण धुंध और ऊंचे बदल और कोहरा रह सकता है। लेकिन दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं बनी रहेंगी। कानपुर मंडल में रात ,दिन के तापमान में उतार चढ़ाव रहने के साथ रात ,सुबह ,शाम और दिन मैं भी गलन रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ट्रेनों की चाल पड़ी सुस्त
कोहरे और सर्दी का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। गुरुवार को तेजस, वंदे भारत व शताब्दी समेत 38 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) तय समय से दो घंटे 25 मिनट देरी से सेंट्रल स्टेशन आई। शाम 07.18 पर आने वाली वंदे भारत रात 09.33 बजे आई। इसके नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस (82502) तय समय से एक घंटे देरी से कानपुर पहुंची। वहीं, नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली कोलकाता राजधानी (12302) 01.24 घंटे, नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी (12310) एक घंटे पांच मिनट, सियालदह राजधानी (12314) 02.27 घंटे देरी से आई। इसके अलावा हमसफर ट्रेनें सात से आठ घंटे तक लेट रहीं।
https://ift.tt/dJhu28j
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply