DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में ठंड बढ़ी, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट:अगले 24 घंटे में पटना समेत 26 जिलों में डेंस फॉग की चेतावनी

बिहार में ठंड बढ़ गई है। पटना, नालंदा, गोपालगंज समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में पटना समेत 26 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान ठंडी हवा के चलते कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। अचानक ठंड बढ़ने से पटना, समस्तीपुर, किशनगंज, गोपालगंज और बेगूसराय में गुरुवार को 500 से अधिक जगहों पर अलाव जलाए गए। कुहासे की वजह से पटना के कई इलाकों में विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर रही। राजधानी में आज भी विजिबिलिटी लो रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है। गोपालगंज में कुहासे की वजह से 2 बस और एक ट्रक में टक्कर गोपालगंज में कोहरे के कारण 2 बस और एक ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। कई लोग जख्मी हैं। वहीं छपरा में कोहरे की वजह से बस ने 3 गाड़ियों को उड़ा दिया। गयाजी में घने कोहर की वजह से डिप्टी CM सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। 24 घंटे में भागलपुर जिला का सबौर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्यों बन रहा है ऐसा मौसम राज्य में न्यूनतम तापमान फिलहाल 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। कोहरे और ठंडी हवा के कारण सुबह और रात में ठंड अधिक महसूस की जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में इस समय कोहरे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रदेश में पश्चिमी हवा चल रही है। इसके साथ ही जमीन के निचले स्तर पर नमी की मात्रा अधिक बनी हुई है। हवा का शांत या बहुत धीमी गति से चलना भी कोहरे को गहरा करने का प्रमुख कारण है। इन सभी कारणों के चलते सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो सकती है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मौसम और कुहासे की कुछ तस्वीरें… अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान आने वाले 7 दिनों तक बिहार में मौसम बेहद ठंडा रहने वाला है। सुबह और रात में कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप निकल सकती है। कुछ इलाकों में दोपहर के समय मौसम साफ भी रह सकता है। तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड धीरे-धीरे बढ़ सकती है। 21 से 22 दिसंबर तक 26 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण , शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा। लोगों के लिए सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और जरूरी न हो तो लंबी यात्रा से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई है।


https://ift.tt/RgL9Km1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *