DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

धान खरीद में तेजी नहीं, डेढ़ महीने में 1286 किसानों से महज 8562 एमटी की हुई खरीद

भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी जिले में धान की खरीद में तेजी नहीं होने से किसान निराश हो रहे हैं। हालात यह है कि डेढ़ महीने में महज 1286 किसानों से 8562.82 एमटी की खरीद हुई है। जबकि अभी तक जिले में कुल 19578 किसानों ने धान बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर निबंधन कराया है। जिसमें 13448 रैयत है तो 6130 गैर रैयत किसान हैं। इधर किसान रबी की खेती में जुटे हैं, जिसकी जरूरत पूरा करने के लिए किसान मजबूर होकर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 2369 रुपए क्विंटल प्रति क्विंटल के स्थान पर व्यवसायियों से महज 16 सौ से 17 सौ में ही बेच रहे हैं। इससे विभागीय व प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। आलम यह है कि किसानों के हितों की अनदेखी हो रही है, पैक्स से लेकर प्रशासन की कवायद धरातल तक नहीं पहुंच रही है। इधर किसान निराश हैं। धान की खरीदारी भी 15 फरवरी तक ही होनी है। किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। किसान वंशलाल भगत ने बताया कि उन्होंने पहले पैक्स को ही धान दिया था। लेकिन, परेशानी से बचने को लेकर अब व्यवसायी के हाथों की मोलजोल करके धान बेच रहे हैं। बताया कि किसानों को रबी फसल के लिए पैसों की जरूरत रहती है। क्रय केंद्रों तक धान बोरा में भरकर पहुंचाना पड़ता है। मजदूरी व पहुंचाने का भाड़ा लगता है। वहीं पैसा के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। इधर व्यवसायी को धान बेचने में कोई नखरा नहीं है। वे अपना बोरा लेकर धान तौल लेते हैं, पैसा भी हाथों हाथ पेमेंट करते हैं। हमें न तो भाड़ा और मजदूरी के साथ ही बोरा का खर्च भी नहीं वहन करना पड़ता है। जबकि भाड़ा, मजदूरी व बोरा का खर्च ही प्रति क्विंटल डेढ़ सौ तक किसानों को पड़ रहा है। इधर, नमी और अन्य साफ-सफाई भी व्यवसायी नहीं देखते है। हालांकि मूल्य कम मिलता है, परेशानी नहीं है। भूषण सिंह ने बताया कि उनके पंचायत में क्रय केंद्र है कि नहीं किसानों को जानकारी तक नहीं मिल पाती है। बताया कि उन्होंने अपना धान स्थानीय व्यवसायी के हाथों 1645 रुपये प्रति क्विंटल बेचा है। इधर पैक्स सह व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि धान खरीद के बाद बैंक का सीसी लिमिट बढ़ाने में बिलंब होने से खरीद प्रभावित होती है। जिसके कारण किसानों से धान खरीद मुश्किल बन चुका है। किसान के साथ ही पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्ष परेशान हैं। नोट : धान खरीद एमटी में प्रखंड आवेदन बेचने वाले खरीद बैरगनिया 735 57 313 बाजपट्‌टी 767 79 610 बथनाहा 1785 81 708 बेलसंड 505 51 361 बोखड़ा 554 70 592 चोरौत 434 8 86 डुमरा 1944 136 920 मेजरगंज 718 20 109 नानपुर 810 44 417 प्रखंड आवेदन बेचने वाले खरीद परिहार 1615 106 755 परसौनी 597 25 195 पुपरी 690 53 482 रीगा 1928 111 769 रुन्नीसैदपुर 2507 139 932 सोनबरसा 1871 84 651 सुप्पी 731 26 148 सुरसंड 1387 69 507 ^किसानों से धान खरीद व पेमेंट में तेजी लायी जा रही है। सभी क्रय केंद्रों को धान खरीद में तेजी लाने की हिदायत दी गई है। वहीं बंद केंद्रो को चलाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही इसका असर देखने को मिलेगा। – हरि शंकर कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सीतामढ़ी


https://ift.tt/2qmtsS7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *