भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी अल्पसंख्यक एकता मंच के जिला अध्यक्ष मो. मुर्तुजा की अध्यक्षता में शहर स्थित मदनी मुसाफिर खाना में बैठक की गयी। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. तनवीर अहमद ने कहा कि बैठक में कई अहम बिन्दुओं पर जोरदार चर्चा हुई। इसमें मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं होने तथा धीमी गति से निर्माण कार्य होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। कहा कि कई दशकों से आम जनता जाम की समस्या झेल रहा है। लेकिल, जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। वही अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कार्य 25 वर्ष बाद भी नहीं हुआ। जबकि छात्रावास निर्माण को लेकर नियमित रूप से आंदोलन होता रहा है। सरकार व जिला प्रशासन का आश्वासन मिलता रहा है। लेकिन, आज भी वही स्थिति है। कहा कि बिहार एवं देश के कई हिस्सों में मुसलमानों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। नवादा जिला के अतहर हुसैन के साथ जो मॉबलिंचिंग घटना घटी, उसके लेकर पूरा देश शर्मिंदा व आहत है।
https://ift.tt/XrbHC6p
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply