DniNews.Live

गोंडा में बिना गैस मिले डिलीवरी मामले में कार्रवाई की:नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने की शिकातय, कहा- एजेंसी के खिलाफ एक्शन हो

गोंडा जिले में बिना गैस सिलेंडर मिले ही उसकी डिलीवरी दिखाए जाने का एक मामला सामने आया है। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय पांडेय ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर बुक किया गया एलपीजी सिलेंडर उन्हें नहीं मिला, बल्कि किसी और को दे दिया गया। उन्होंने इस संबंध में कर्नलगंज कोतवाली में तहरीर दी है। संजय पांडेय के अनुसार, जब उन्हें गैस सिलेंडर की आवश्यकता पड़ी और वे एजेंसी पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि 3 मार्च को ही उनके सिलेंडर की डिलीवरी हो चुकी है। जबकि उन्होंने अपना इंडियन गैस सिलेंडर बुक ही नहीं किया था। गैस न मिलने पर संजय पांडेय ने मनोकामना एजेंसी पर शिकायत की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि गैस मिल जाएगा, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद, उन्होंने कर्नलगंज कोतवाली में मनोकामना गैस एजेंसी, कर्नलगंज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। संजय पांडेय की पत्नी कुसुम के नाम से इंडियन गैस एजेंसी मनोकामना में कनेक्शन है और वे कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरौर गांव के निवासी हैं। कर्नलगंज कोतवाल ने संजय पांडेय के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। संजय पांडेय ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे 1 अप्रैल से अपने संगठन के माध्यम से एजेंसी के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। पीड़ित संजय पांडेय ने बताया, “हमारा मनोकामना गैस एजेंसी से सिलेंडर को लेकर मामला है। बिना मुझे गैस दिए, बुकिंग करने के बावजूद 3 मार्च को इन लोगों द्वारा ऑटोमेटिक मेरे गैस की डिलीवरी कर दी गई, जबकि मुझे गैस सिलेंडर मिला ही नहीं। मुझे नहीं दिया गया, किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया।” कोतवाल ने मुझे संगठन का अध्यक्ष होने के नाते ठीक से बात नहीं किया और कहा कि चलो चलो जब मैं अपनी बात ही नहीं कह पाऊंगा तो अब क्या कहा जाए इनका व्यवहार ठीक नहीं है। हमारी मांग नहीं पूरी होगी तो हम अपने संगठन के माध्यम से 1 अप्रैल को गैस एजेंसी के सामने विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *