DniNews.Live

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की हत्याओं और गौहत्या पर शिवसेना का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गौ-हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

बरेली। देश में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की हत्याओं और गौहत्या की घटनाओं के विरोध में शिवसेना उत्तर प्रदेश ने प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में दीपक पाठक ने आरोप लगाया कि हिंदूवादी नेताओं की हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कमलेश तिवारी, चंदन गुप्ता, कन्हैया लाल, तरुण खटीक और चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा जैसे मामलों का उल्लेख किया। शिवसेना ने मांग की कि गौहत्या करने वालों का पुलिस ‘फुल एनकाउंटर’ करे। शिवसेना पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कई बार कठोर व्यवहार किया जाता है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता न मिलने का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में गौहत्या और गौतस्करी को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर गौतस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिवसेना की प्रमुख मांगों में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करना, गौहत्या को सख्त दंडनीय अपराध बनाना, हिंदूवादी नेताओं को सुरक्षा प्रदान करना, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देना और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापस लेना शामिल है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन में विश्व प्रताप सिंह, विकास ठाकुर, विनोद मिश्रा, रूबी मिश्रा, गीता मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, प्रिंस चंद्रा, संजय चंद्रा, सुरेश, आकाश ठाकुर, प्रवेश यादव, विष्णु, संजू, दीपक राठौर, सोनू सक्सेना और प्रमोद कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *