DniNews.Live

अमरोहा में युवक को गोली मारी:पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज गांव में शनिवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। गांव निवासी मुजस्सिम पुत्र इदरीश को गांव के बाहर सड़क पर गोली मारी गई। गोली उसकी पीठ में लगी। गोली लगने के बाद युवक ने शोर मचाया, जिससे आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मुजस्सिम के परिजनों ने डिडौली थाने पहुंचकर गांव के ही एक पिता-पुत्र पर पुरानी रंजिश के कारण गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *