उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीते 15 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान गुरुवार को उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के कुरूर गांव निवासी नितेश कुमार सिंह की 28 वर्षीया पत्नी अंजू देवी है। वह वर्तमान में जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार वार्ड नंबर 1 में अपना मकान बनाकर रहती थी। इधर, मृतका के पति नितेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को वह दिल्ली के फरीदाबाद ट्रेन द्वारा अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। उसी दौरान लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन छूट गई। जिसके लखनऊ में सड़क पार कर रही थी। तभी किसी वाहन ने उसे रौंद दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तब वहां के स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे लखनऊ के रामसागर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से फोन द्वारा इसकी जानकारी 16 दिसंबर को परिजनों को मिली। इलाज के लिए पटना ले जाने से पहले तोड़ा दम सूचना पाकर परिजन लखनऊ पहुंचे और उसे वहां से घर ले आए। गुरुवार को परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जाने वाले थे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। जिसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र अश्लोक सिंह,निखिल सिंह एवं एक पुत्री अनुष्का सिंह है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रओ-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/YfZWyFS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply