DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनिया–राहुल को क्लीन चिट पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:भदोही में भाजापा कार्यलय घेराव, पुलिस ने कार्यकर्ता हिरासत में लिया

दिल्ली न्यायालय द्वारा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी भदोही की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में सत्य और न्याय की जीत का संदेश देना बताया गया। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर ब्लॉक के ग्राम जोरई स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े, प्रशासन ने लगभग तीन दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को कोतवाली ज्ञानपुर ले जाया गया, जहां करीब तीन घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मुख्य अतिथि दयाशंकर पांडेय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली न्यायालय का फैसला सत्य की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन न्यायपालिका ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। दयाशंकर पांडेय ने शांतिपूर्ण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को क्लीन चिट मिलना कांग्रेस के संघर्ष और सच्चाई की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस सच्चाई से घबरा गई है, इसलिए प्रशासन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को रोका गया। वसीम अंसारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न कभी डरे हैं और न डरेंगे। उन्होंने दोहराया कि पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।


https://ift.tt/g6su590

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *