प्रतापगढ़ में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन:जिला अध्यक्ष बोले- जीएसटी दरों में कटौती से मिली राहत, खाद्य पदार्थों पर घटा शुल्क
प्रतापगढ़ के तुलसी सदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीता शरण त्रिपाठी, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कर सुधारों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जीएसटी दरों में कटौती से आम जनता को राहत मिली है। व्यापारियों को इन निर्णयों की जानकारी देने के लिए प्रबुद्ध वर्ग संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीता शरण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने जीएसटी दरों में नए बदलाव किए हैं। खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम किया गया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरों को सरल बनाया गया है। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारतीय निर्मित उत्पादों पर जीएसटी दरों में कमी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली देश द्वारा लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ भी भारत के विकास को नहीं रोक सकता। पूर्व अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि मोदी सरकार 2029 में देश की आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर संसद में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम में संजीव आहूजा, प्रमोद पांडेय, मुदित सिंह, रजत सक्सेना समेत सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply