प्रयागराज में कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेशल हेराल्ड मामले में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अदालत से आए फैसले के बाद कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऐलान पर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त अध्यक्ष और पदाधिकारीयों ने सिविल लाइन्स सुभाष चौराहे से मार्च निकाला। कांग्रेसी भाजपा कार्यालय तक जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया। आक्रोषित नेताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों के समझाने के बाद कांग्रेसी सड़क पर से हटे। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी और प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ धनशोधन से जोड़कर उन्हें और पार्टी को बदनाम कर रही है। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की नेशनल हेराल्ड का मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित था। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, परवेज सिद्दीकी, सुनील पाण्डेय, किशोर वार्ष्णेय, अरशद अली, मुन्ना उपाध्याय, महेन्द्र सिंह, विशाल सोनकर, राकेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र राय, राजू सिंह, प्रतिमा त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी समेत आदि लोग मौजूद रहें।
https://ift.tt/DzP1OwU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply