दिल्ली और गयाजी में खराब मौसम का असर गुरुवार को भी फ्लाइट्स पर पड़ा। गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगातार दूसरे दिन इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बुधवार को जहां कोलकाता–गया–दिल्ली और दिल्ली–गया–कोलकाता रूट की दोनों फ्लाइटें नहीं उड़ सकीं, वहीं आज गुरुवार को भी इंडिगो की सुबह की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। देसी और विदेशी दोनों तरह के यात्री प्रभावित हुए। कई यात्रियों को आगे की यात्रा को लेकर असमंजस में देखा गया। कुछ यात्रियों की होटल बुकिंग बिगड़ी, तो कुछ की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई। खासकर बोधगया आने और यहां से दिल्ली व कोलकाता जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हुई। यात्री बोले- 25 मिनट पहले फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी मिली हवाई पैसेंजर ने बताया कि इंडिगो की ओर से यात्रियों को विमान के उड़ान भरने के 25 मिनट पहले मैसेज के जरिए फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई। कई यात्री सुबह एयरपोर्ट पहुंचे और काउंटर पर जानकारी लेते नजर आए। कुछ यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों से यात्रा की योजना बनाई, जबकि कुछ ने टिकट री-शेड्यूल कराया। गया एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में लगातार खराब मौसम के कारण परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से इंडिगो की शिड्यूल उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मौसम सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन नियमित हो पाएगा। एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने यात्रियों से की अपील एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर लें। एयरलाइंस की वेबसाइट या कस्टमर केयर से अपडेट लेते रहें। मौसम की मार के चलते फिलहाल उड़ान सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने में समय लग सकता है। उन्होंने यह बताया कि कम्बोडिया से आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट भी गयाजी मौसम खराब होने की वजह से रद्द की गई है।
https://ift.tt/QDdpxZB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply