DniNews.Live

चाचा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की:कानपुर में शोर मचाने पर भागा, शिकायत के बाद जांच शुरू

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी नहीं है और उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली रहती है। घर के सामने रहने वाले रिश्ते के चाचा जाकिर हुसैन से किशोरी ने सूप मांगा था। जाकिर ने किशोरी से कहा कि सूप उसके घर के पीछे वाले कमरे में रखा है। किशोरी जैसे ही आरोपी के घर के अंदर पहुंची, जाकिर हुसैन ने दरवाजा बंद कर उसे दबोच लिया। उसने किशोरी के कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी का भतीजा आमीन उर्फ बउआ उन्हें लगातार धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी जाकिर हुसैन की तलाश कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *