DniNews.Live

मुरादाबाद के सेंट मीरा अकादमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:नर्सरी से कक्षा 4 तक के मेधावी छात्र सम्मानित, अभिभावकों को भी मिली ट्रॉफी

मुरादाबाद के सेंट मीरा अकादमी, मानसरोवर ब्रांच (आईसीएसई बोर्ड) में शनिवार को नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत शर्मा, प्राचार्य एवं बीएड विभागाध्यक्ष, राधा गोविंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुरादाबाद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। डॉ. शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरज चौधरी ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मेडल और ट्रॉफी विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है। प्रधानाचार्या ने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र-छात्राएं भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। समारोह में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यालय की ओर से आयोजित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों और हाउस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उन अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग दिया। उन्हें भी ट्रॉफी भेंट की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधिका अक्षरी प्रकाश, वित्त प्रबंधिका पर्णिका, विद्यालय मैनेजर अर्चना प्रकाश, उप सहायक प्रधानाचार्या मोहिनी गुप्ता और कोऑर्डिनेटर संध्या आनंद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *