DniNews.Live

बृजभूषण बोले- देश में दो खलनायक मुस्लिम और सवर्ण:मुसलमान का साथ देने के लिए सभी पार्टियां, सवर्ण के साथ कौन

गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में सवर्णों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण। मुसलमान की सुनने वाली तो सारी पार्टियां है। सवर्णों की सुनने वाला कोई नहीं। बिहार के बाढ़ विधानसभा में रामनवमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम संचालक करीब 20 गाड़ियों से बृजभूषण शरण सिंह को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। 20 गाड़ियां लेकर एयरपोर्ट पहुंचे आयोजक जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बिहार में राम नवमी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके निजी पीआरओ और सहयोगी
स्वप्निल सिंह के गृह जनपद बाढ़ में कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के आयोजक स्वप्निल सिंह अपनी लगभग 20 गाड़ियां लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। डिफेंडर से बृजभूषण सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उनका तलवार और फूल देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। मंच से बोले- देश के अंदर सिर्फ दो खलनायक उन्होंने मंच से कहा कि आज दो खलनायक हैं इस देश के अंदर। मैं जानता हूं मेरी बात ये बहुत गहरी चोट करेगी। पहला खलनायक मुसलमान, जो हमारे एक दादाजी अभी मंच पर कह रहे थे। उनकी नजर में केवल मुसलमान ही बचा है और कोई नहीं, सारी समस्या मुसलमान है। लेकिन, मैं बताना चाहता हूं कि पहला खलनायक मुसलमान और दूसरा खलनायक इस समय सवर्ण है, सवर्ण है, सवर्ण है। फिर उन्होंने लोगों से पूछा कि मैं सही कह रहा हूं न। अगर मुसलमान के साथ गलत होगा तो उनका साथ देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं। ‘हम कौन थे, क्या हो गए और क्या होंगे अभी’। भीड़ से आवाज आई- कोई नहीं मुसलमानों का साथ देने के लिए देश की सारी पार्टियां खड़ी हैं। और सवर्णों का साथ देने के लिए कौन सी पार्टी खड़ी है? जरा हमसे, हमें उसका नाम बता दो? इस पर भीड़ से आवाज आई कि कोई नहीं। उन्होंने आगे एक शेर पढ़ा… ‘इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे’। उन्होंने लोगों से राम के बताए हुए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राम ने केवट, ऋषि भारद्वाज, आदिवासी, जंगल वासी और वनवासी को जोड़ा था, जिसका अर्थ है कि हमें सबको जोड़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग हमारे साथ चलने को तैयार हैं, हमें उन्हें साथ लेना चाहिए। बोले- कमियों को छोड़कर आगे बढ़ें बृजभूषण शरण सिंह ने लोगों को अपनी कमियों को देखने और शर्म छोड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी, क्योंकि उनके पूर्वजों ने उनके लिए बहुत कुछ छोड़ा है। दरअसल इससे पहले भी कई बार पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुसलमान को लेकर के बयान दे चुके हैं कभी मुसलमान को अपना पूर्वज बताते हैं तो कभी मुसलमान को पूर्व हिंदू बताते हैं।

————————– यह खबर भी पढ़ें…. अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख
अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। एक एकड़ में फैला यज्ञ स्थल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त यज्ञशाला खाली थी। करीब डेढ़ घंटे पहले ही मंत्री का 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ पूर्ण हुआ था। उस वक्त करीब 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *