सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। SIR को लेकर सीएम योगी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा- बिना किसी आधिकारिक डेटा के मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि चार करोड़ मतदाता सूची से हट गए। यह साबित करता है कि सरकार और चुनाव आयोग मिले हुए हैं। मतदाता सूची में हेरफेर कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। अखिलेश ने कहा- SIR में दबाव बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अधिकारियों के कान में कह के आए हैं कि समाजवादियों के वोट काट दो। कोई न कोई कमी निकालिए। इनके वोट कटने चाहिए। जब आंकड़े अभी तक आए ही नहीं हैं, तो मुख्यमंत्री को कैसे पता चल गया कि चार करोड़ वोट काट गया? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- बीजेपी के पास आंकड़े पहुंच गए हैं। रात में भाजपा के विधायक और प्राइवेट कंपनियों ने बैठक की। इसमें चर्चा हुई कि वोट कैसे बढ़ाया जाए। चार करोड़ आंकड़े को प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों से बांटा जाए तो हर सीट पर लगभग 84,000 वोट हट गए। यही 84 हजार भाजपा को हराएगा। 40 हजार हमें जिताएगा। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें 1. कफ सिरप मामले में बुलडोजर का ड्राइवर भाग गया या चाबी खो गई?
अखिलेश ने कहा- कोडीन सिरप को लेकर सब चिंतित हैं। ये हजारों करोड़ का घोटाला है। प्रधान सांसद के क्षेत्र (वाराणसी) और उसके बगल के जिलों से तार जुड़े हैं। 700 कंपनी की मदद से घोटाला हुआ। वैल्यूएशन वाले अधिकारी घबरा जा रहे हैं। उन्होंने कहा- यूपी में आमतौर पर बुलडोजर तैयार रहता है। इस बार ड्राइवर भाग गया। चाबी खो गई या ईधन खत्म हो गया। हजारों करोड़ का मामला है। सरकार चुप है। यूपी में 24 जगहों पर बुलडोजर चला है। इनमें से 22 लोग PDA के लोग हैं। कहा- कोडीन सिरप में एसटीएफ को जांच की आरोपियों को ढूंढने की जिम्मेदारी मिली है। वो मिले हुए हैं। एसटीएफ में एक ही जिले के लोग हैं, उन्हीं को जांच सौंपी गई है। क्या निष्पक्ष कार्रवाई होगी। कफ सिरप से कई बच्चों की जान गई है। सरकार जानबूझकर अपनों को बचा रही है।
https://ift.tt/t6b09We
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply