DniNews.Live

कासगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति बोला-आठ माह की गर्भवती थी पत्नी

कासगंज के सिढ़पुरा थाना अंतर्गत भोगपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वाले इसे बीमारी और गर्भावस्था से जुड़ी समस्या बता रहा है। हालांकि, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…
पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप थाना प्रभारी रंजीत कुमार के मुताबिक, मृतका की पहचान विनेश (25) के रूप में हुई है। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि साल 2020 में शादी बेटी की शादी सुरेश से हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि इसी उत्पीड़न के चलते ससुरालियों ने विनेश की हत्या कर दी। इसको लेकर मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पति बोला- पत्नी थी आठ माह की गर्भवती वहीं, पति सुरेश ने बताया कि उनकी पत्नी विनेश आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार रात पत्नी के पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके साथ ही रक्तस्राव शुरू हो गया। विनेश की हालत को देखकर सभी घबरा गए। आनन-फानन वह विनेश को कासगंज के एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर इलाज करने से मना कर दिया गया। इसके बाद पत्नी को दूसरे अस्पताल ले गए और जहां से मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तहसीलदार की मौजूदगी में भरवाया पंचनामा पति सुरेश ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे है। जिसमें तीन साल की बेटी मोहिनी और एक साल का बेटा आरव है। विनेश की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का आंचल हट गया। वहीं, मृतका के भाई श्रीराम चरण ने मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मेडिकल चेकअप कराए जाने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, महिला की मौत के बाद दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *