DniNews.Live

आजमगढ़ में 614 सिलेंडरों के कालाबाजारी का मामला आया सामने:दर्ज हुआ मुकदमा, जिले में पूर्व में भी आ चुके हैं कई मामले

आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में पेट्रोलियम पदार्थ डीजल पेट्रोल और एलपीजी की सुचारू रूप से आपूर्ति को लेकर अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत थाना मेंहनगर के संजय कुमार ठठेर द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के छोटे-छोटे गैस सिलेण्डर (पेट्रोमैक्स) में पलटी का कार्य रिफिलिंग नोजल/बांसुरी द्वारा किया जाना व घरेलू गैस का अवैध व्यापार के उद्देश्य से भण्डारण किया जाना पाया गया जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियम) आदेश 2000 के विभिन्न प्राविधानों का स्पष्ट उल्लघंन है। जिसके लिए संजय कुमार ठठेर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की संस्तुति के क्रम में डीएम के अनुमोदन आदेश पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई। मौके पर प्राप्त 4 घरेलू गैस सिलेण्डर इण्डेन गैस कम्पनी के (14.2कि0ग्रा0) साथ में 3 छोटे घरेलू गैस सिलेण्डर (पेट्रोमैक्स 5 किग्रा0 में) व रिफिलिंग मशीन अग्रिम आदेश तक जब्त कर लिया गया। 614 सिलेंडरों की कालाबाजारी किए जाने का मामला आया सामने
जांच पड़ताल में लेदौरा इण्डेन ग्रामीण वितरक लेदौरा आजमगढ़ के प्रोपराइटर/वितरक विनोद कुमार यादव और सहभागी (पार्टनर) कर्मावती देवी पत्नी विनोद कुमार यादव द्वारा 614 भरे हुए सभी प्रकार के (घरेलू तथा कामर्शियल) सिलेण्डरो की कालाबाजारी कर दी गयी है। जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एंव वितरण विनियम) आदेश 2000 के विभिन्न प्राविधानो का स्पष्ट उलंघन है जो आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध है। मौके पर लेदौरा इण्डेन ग्रामीण वितरक लेदौरा आजमगढ़ के गोदाम में उपलब्ध 14.2 कि.ग्रा0 का घरेलू एक भरा हुआ तथा 132 खाली सिलेण्डर, 19 कि.ग्रा. के कामर्शियल सिलेण्डर सभी प्रकार के खाली 37, 10 कि.ग्रा. के कम्पोजिट घरेलू खाली 23 तथा 5 कि. .ग्रा. के घरेलू सिलेण्डर 30 को चकमाली इण्डेन सर्विस तहबरपुर के प्रबन्धक फखरे आलम को इस निर्देश के साथ सुपुर्दगी में दिया गया कि उक्त समस्त सामाग्री/सिलेण्डर को यथावत अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखेगें खुर्द बुर्द नहीं करेेगें तथा सक्षम अधिकारी/न्यायालय द्वारा मांगे जाने पर यथावत प्रस्तुत करेगें।
पूर्व में भी मिल चुकी है कई शिकायतें
आजमगढ़ जिले में इसे पूर्व भी जिले के बिलरियागंज में लालगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में गैस की कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आया था हालांकि सभी मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस और आपूर्ति विभाग मामले की छानबीन में जुटा हुआ है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *