कन्नौज में टीचर की डांट से नाराज 5 वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह बिना नहाए स्कूल पहुंची थी। इससे नाराज टीचर ने छात्रा को क्लास से निकाल दिया। इसके बाद वह रोते हुए घर पहुंची। कमरे में स्टूल पर चढ़कर पंखे के फंदे से लटक गई। छोटी बहन ने शव देखा तो चीख पड़ी। बच्ची की आवाज सुनकर परिवार वाले भागते हुए कमरे में पहुंचे। छात्रा का शव फंदे से नीचे उतारा। गुस्साए परिजन बेटी का शव लेकर स्कूल पहुंचे। टीचर पर कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिवार वालों को समझाया। घटना सौरिख थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से सौरिख के रामपुर निवासी अजय बाथम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी निधि (10) बेहटा गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती थी। छोटी बेटी नेहा भी यहीं कक्षा 3 में पढ़ती है। शनिवार को निधि, नेहा के साथ बिना नहाए ही स्कूल चली गई। टीचर मिथिला ने उसे देखा तो पूछा नहाकर आई हो या नहीं। निधि ने न में जवाब दिया। टीचर ने निधि को क्लास से बाहर निकाल दिया। जिससे वह रोने लगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद निधि छोटी बहन के साथ घर आ गई। मां घर के बाहर ही बैठी थीं। निधि बिना कुछ बोले अंदर चली गई। कुछ देर बाद कमरे में स्टूल पर खड़े होकर फंदे से लटक गई। बहन को फंदे से लटकता देख चीख पड़ी बच्ची निधि का शव फंदे पर लटका देख छोटी बहन नेहा चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। बेटी का शव देखते ही मां आरती बेसुध होकर गिर पड़ी। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर स्कूल पहुंच गए और टीचर को भला-बुरा कहते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही सौरिख पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल स्टाफ को वहां से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। फोर्स के साथ गांव पहुंचे सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, तहरीर लिखकर दो, कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र दुबे, तहसीलदार अवनीश कुमार के अलावा छिबरामऊ, सौरिख और तालग्राम का फोर्स भी पहुंच गया। निधि की बहन नेहा ने बताया, दीदी बिना नहाए स्कूल चली गई थीं। इसी बात पर मैम ने उन्हें डांट दिया और क्लास से बाहर निकाल दिया। दीदी रोने लगी तो हमने रोहित सर को बताया कि वो रो रही है। सर ने बोला, नहाकर नहीं आएगी तो रोना ही पड़ेगा। इसके बाद दीदी घर आ गईं। यहां उन्होंने फंदे से लटक कर लगाकर जान दे दी। —————————- यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply