DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुराश में आयुषी सागर ने गोल्ड मेडल जीता:सहारनपुर नेशनल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में मिली उपलब्धि

संभल की कक्षा 09 की छात्रा आयुषी सागर ने सहारनपुर में आयोजित 69वीं विद्यालय नेशनल कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अंडर-14 आयु वर्ग के प्लस 48 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। यह मुरादाबाद मंडल के लिए पहला स्वर्ण पदक है। सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में यह प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। आयुषी सागर रुस्तमपुर स्थित बसंती देवी इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा हैं। वह राजेंद्र सिंह की पुत्री हैं और त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल एवं कन्या गुरुकुल कल्याणपुर में कुराश का प्रशिक्षण ले रही हैं। नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक स्कूल गेम्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आयुषी को बधाई दी। उनके कोच आचार्य भोला सिंह त्यागी ने भी इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। गुरुवार को आचार्य त्यागी ने बताया कि उनके प्रशिक्षण में कई खिलाड़ी पहले भी सिल्वर, गोल्ड और कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बने अखाड़े में अभ्यास कर बच्चे निखर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कभी कोई मदद नहीं मिली है। कोच ने यह भी कहा कि यदि सरकार की ओर से सहयोग मिलता तो संभल की धरती से और भी अच्छे खिलाड़ी निकल सकते थे। इसके बावजूद, वे लगातार खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया आयुषी सागर ने बीते दिन 17 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है।


https://ift.tt/njONzeY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *