अमेठी जिले में फर्जी पेंशन सर्वे के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 48 घंटे के भीतर दूसरा मामला सामने आया है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में जालसाजों ने बुजुर्ग दंपती को पेंशन दिलाने का झांसा देकर उनके खातों से 20 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित जय लाल, निवासी ग्राम पूरे शुक्लन ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा। उसने खुद को शुकुल बाजार ब्लॉक का कर्मचारी बताते हुए पेंशन और कॉलोनी सर्वे की बात कही। आधार लिया, फिंगर मशीन पर लगवाया अंगूठा आरोपी ने पेंशन चालू कराने के नाम पर जय लाल से आधार कार्ड लिया और एक फिंगर मशीन पर अंगूठा लगवाया। इसके बाद उसकी पत्नी राजदेई से भी उसी मशीन पर अंगूठा लगवाया गया। दंपती को किसी तरह के शक की भनक तक नहीं लगी। चार दिन बाद खुला ठगी का राज 16 दिसंबर 2025 को जब दंपती जनसेवा केंद्र पर बैंक खाते की जानकारी लेने पहुंचे, तो उन्हें ठगी का पता चला। जय लाल के खाते से 10 हजार और उनकी पत्नी के खाते से भी 10 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। इस तरह जालसाज ने कुल 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। थाने के बाहर रोता-बिलखता दिखा दंपती पैसे गायब होने की जानकारी मिलते ही बुजुर्ग दंपती थाना बाजार शुक्ल पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद दोनों थाने के बाहर रोते-बिलखते नजर आए और न्याय की गुहार लगाते रहे। एक सप्ताह में तीसरी घटना यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते एक सप्ताह में शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में ठगी की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले इसी गांव में पेंशन अपडेट के नाम पर एक अन्य बुजुर्ग से 10 हजार रुपए की ठगी की गई थी। पुलिस बोली—जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अज्ञात ठग के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/hbmyji4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply