आगरा में गुरुवार सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है। बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा है। जिसकी वजह से एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं। ट्रेनों भी लेट चल रही हैं। कोहरे के साथ ही गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धुंध रहने की संभावना है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान जहां 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति ट्रेनों के संचालन पर असर
बाहरी क्षेत्रों में कोहरा अधिक होने की वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं। ताज एक्सप्रेस, वंदेभारत, शताब्दी जैसी ट्रेनें भी आधा से एक घंटे देरी से चल रही हैं। पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन में हल्की धुंध छाई रह सकती है। दोपहर को हल्की धूप निकलने की संभावना है। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
https://ift.tt/KuJXdwF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply