मेरठ में नशे के खिलाफ दौड़े युवा:कैलाश प्रकाश स्टेडियम से निकली नमो युवा रन की 10 तस्वीरें देखिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को नमो युवा रन का आयोजन हुआ। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम से नमो युवा रन का शुभारंभ हुआ। भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिलाओं और पुरुष दोनों वर्ग में खिलाड़ियों ने इस रन में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से हुई नमो युवा रन में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। पूरे जोश के साथ दौड़ते हुए नशे के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। अंत में दौड़ के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस रन की थीम नशे के खिलाफ आजादी था। इसी संदेश को प्रेषित करते हुए युवाओं ने दौड़ में भाग लेकर जीत दर्ज कराई।
नशे के खिलाफ दौड़ की 10 तस्वीरें देखिए..

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर