DniNews.Live

CCSU में वीमेन इंडेक्स बेस्ड इंटरनेशनल आयोजित:समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित वीमेन इंडेक्स बेस्ड इंटरनेशनल वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मा. कांशीराम शोध पीठ, सीसीएसयू, रेड क्रॉस सोसाइटी, सिटी हलचल और जनहित फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान आईइनएम पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अनीता राठी, जनहित फाउंडेशन से सामाजिक कार्यकर्ता अनीता राणा, रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ. प्रदीप बंसल और सीसीएसयू की मा. कांशीराम शोध पीठ से प्रो. दिनेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. दिनेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से वीमेन इंडेक्स एम्पावरमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं की सामाजिक भागीदारी के महत्व को समझाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य और महिला उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने कहा कि जब महिला और पुरुष साथ मिलकर निर्णय लेते हैं तो वे कभी गलत नहीं होते। उन्होंने कहा कि पुरुषों के कंधों का बोझ हल्का करने के लिए महिलाओं को आगे लाना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान अनीता राणा ने सभी उपस्थित लोगों को नाबालिग बच्चियों का विवाह रोकने और भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। वहीं, डॉ. ममता सिंह ने जानकारी दी कि जल्द ही 7 दिन की संस्कारों पर आधारित कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी धर्मों के संस्कारों पर चर्चा होगी। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *