मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र से आठ माह पहले लापता हुए एक किशोर को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस को यह सफलता मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिली, जिसमें महाराष्ट्र पुलिस का भी सहयोग लिया गया। बरामद किशोर की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के उचिढ़िह गांव निवासी 17 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। शिकायत के बाद से ही पुलिस तलाश में जुटी थी दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि आशीष के लापता होने की शिकायत आठ माह पूर्व थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी जांच और मोबाइल सर्विलांस के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता किशोर मुंबई में रहकर काम कर रहा है। इस सूचना के आधार पर दरपा थाना की एक टीम मुंबई पहुंची। वहां महाराष्ट्र पुलिस की मदद से युवक आशीष कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आशीष जानबूझकर अपने माता-पिता और दोस्तों से संपर्क नहीं कर रहा था और खुद को परिवार से छुपाए हुए था। मुंबई से बरामदगी के बाद पुलिस आशीष को दरपा थाना लेकर आई गौरतलब है कि आशीष पिछले वर्ष मई माह में नरकटिया बाजार स्थित अपने नाना, जो सरपंच पति अजय गुप्ता हैं, के यहां से अचानक लापता हो गया था। मुंबई से बरामदगी के बाद पुलिस आशीष को दरपा थाना लेकर आई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश मिलने पर किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने मोतिहारी पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की।
https://ift.tt/7EbI9vl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply