गोरखपुर में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर 07 सैनिक नगर सेक्टर नंदा नगर में वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, स्थानांतरण और संशोधन से संबंधित विषयों पर मतदाताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। नए पात्र मतदाताओं को पंजीकरण प्रक्रिया समझाई गई और सूची शुद्धिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। SIR में छूटे मतदाताओं के फार्म भरे गए
मौके पर उपस्थित नव मतदाताओं के फॉर्म-06, मतदाता सूची शुद्धिकरण से जुड़े प्रपत्र और SIR में छूटे मतदाताओं के फार्म भरवाकर सत्यापन के बाद संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए प्रेषित किए गए। अभियान के तहत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को SIR कार्यक्रम की जानकारी दी। मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर फार्म भरने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को जोड़ा जा सके। भाजपा पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता परमेश्वर उर्फ मुन्ना सिंह, पार्षद उपेंद्र सिंह नन्हे, महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, सेक्टर संयोजक दयानंद साहनी, बूथ अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, राम प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय मतदाता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए आगे भी वार्ड स्तर पर अभियान जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
https://ift.tt/ctVl6aJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply