सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा सिनेमा रोड स्थित बोस नगर में पिता-पुत्र के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिनेमा रोड अनपरा निवासी सूखाडी मेहता पुत्र रामदास मेहता ने रेनुसागर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बेटे उपेंद्र मेहता ने अपने दोस्त गुड्डू मेहता के साथ मिलकर उन्हें लात-घूंसों से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान मकान की अल्बेस्टर सीट भी तोड़ दी गई। मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन सूखाडी मेहता ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद वह बेघर हो गए हैं और उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जमीन-जायदाद के बंटवारे से जुड़ा है। सूखाडी मेहता ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और उनका एक बेटा है जो बाहर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। सूखाडी मेहता अपनी सारी संपत्ति पहली पत्नी के बेटे को देना चाहते हैं। दूसरी ओर, दूसरी पत्नी के बेटे उपेंद्र मेहता ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे वह मकान की छत की सफाई कर रहा था। तभी उनके पिता गाली-गलौज करते हुए लोहे का पाइप लेकर छत पर चढ़ गए और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/tZlG5QY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live