संतकबीर नगर में भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय सुबह 10:00 बजे से खुलेंगे और पहले की तरह अपराह्न 3 बजे बंद होंगे। जनपद में लगातार घने कोहरे और गलन के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से घटकर 13 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक ठंड और कोहरे को देखते हुए, जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8वीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए हैं। इन आदेशों में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय शामिल हैं। ये विद्यालय अग्रिम आदेशों तक सुबह 10:00 बजे से संचालित होंगे। जिलाधिकारी ने इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनपद के समस्त प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा जिला सूचना अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना के लिए भेजी गई है। प्रशासन के इस निर्णय से बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड और कोहरे के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
https://ift.tt/WLePrNV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply