उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि करीब 66 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के दौरान जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे में कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडी बरी गांव निवासी मोहम्मद सलीम की भी मौत हो गई। सलीम शताब्दी बस के चालक थे। वह 15 दिसंबर को ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे का शिकार हो गए। मोहम्मद सलीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके पिता इसरार हुसैन पत्नी सहवार फातिमा, पुत्र मोहम्मद अली अब्बास और बेटियां खुशी व एलजिवा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छह भाई हुसैन, इसाक, शहजादे, राज और इतरजा भी गहरे सदमे में हैं। बुधवार को जैसे ही यह खबर डूडी बरी गांव पहुंची। मृतक के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार शाम तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण घना कोहरा और कम दृश्यता बताया जा रहा है।
https://ift.tt/snwM8H0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply